banner1 banner2 banner3
Bookmark and Share

peta-nude-girl

आपने कई संगठनों और लोगों को अपने अधिकारी के लिए प्रोटेस्ट करते हुए देखा होगा। लेकिन लंदन में एक महिला अपने अधिकार के लिए नहीं बल्कि एनिमल्स को बचाने के लिए प्रोटेस्ट किया। लेकिन इसमें सबसे खास बात ये रही कि ये महिला बीच सड़क पर एक वेजिटेबल प्लेट पर बिना कपड़ों के ही लेट गई। जिसके बाद वहां लोग इक्कठा होने लगे।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के लिवरपूल सिटी सेंटर के बीचोंबीच एक बड़ी प्लेट की पेंटिग पर ये महिला लेटी थी और उसके पास कुछ सब्जियां रखी थीं। और साथ ही महिला ने कपड़े भी नहीं पहने थे। ये पेटा का प्रोटेस्ट होता है जो कि जानवरों की लाइफ बचाने के लिए किया जाता है। बता दें कि इस पर एक संदेश भी लिखा था। संदेश शाकाहार अपनाने को लेकर था। प्लेट पर लोगों से अपनी खाने से मांस की जगह शाकाहार को अपनाने की अपील की गई थी, ये संदेश क्रिसमस के चलते दिया गया। लोगों से क्रिसमस पर मांस ना खाने की अपील की गई है।

लिवरपूल में जब आते-जाते राहगीरों ने सड़क बीचों-बीच एक औरत को नग्न अवस्था में लेटे देखा तो कुछ लोगों ने समझा कि उसके साथ कोई अनेहोनी हो गई है लेकिन बाद में इस मामले के बारे में पता चल गया। ये पूरी कोशिश एक अभियान का हिस्सा है। इसको जनवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा चला रही है। जिसके तहत लोगों को मांसाहार छोड़ने और शाकाहार अपनाने की सलाह दी जा रही है। लिवरपूल के बीचोंबीच महिला को नग्न देख लोगों ने उनके प्रयास की सराहना भी की और काफी लोग उसकी फोटो भी लेते देखे गए। कुछ लोग तो ये जानकर कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हुई महिला के बहुत पास जाकर देखते रहे। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों से इस क्रिसमस पर मांस ना खाने की अपील करना है।

 

512215